Know the Layer Palettes in Photoshop




फोटोशॉप में लेयर पैलेटस को जानें। 

हम इस पोस्‍ट में फोटोशॉप के इस आवश्‍यक भाग लेयर पैलेटस पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगें एवं सीखेंगें कि लेयर को कैसे अरेंज किया जाता है।
Layer Palettes in Photoshop
Layer palates in photoshop

              लेयर पैलेट फोटोशॉप का आवश्‍यक भाग है, क्‍योंकि यही वही भाग है, जो फोटोशॉप को बहुत ही ज्‍यादा एडवांशड बनाता है, इसके बिना डिजिटल फोटो कम्‍पोजिशन की प्रक्रिया असंभव है। डिजिटल आर्टस एवं विसुजल इफेक्‍ट क्रियेशन के‍ लिए लेयर प्‍लेट के बारें में जानना बहुत ही जरूरी है। यहां पर हम लेयर पैलेट में नया लेयर क्रियेट करना, लेयर इम्‍पोर्ट करना, उसे अर्गेनाइज करना, लेयर ब्‍ले‍डिंग, लेयर इफेक्‍ट, लेयर स्‍टाईल एवं लेयर डिलिट करना सीखेंगें।

New Layer:  

New Layer एड  करने के लिए लेयर पैलेट में नीचे से सेकण्‍ड लास्‍ट New Layer आईकान पर क्लिक करके किया जा सकता है या फिर Fly-out menu के New Layer आप्‍सन पर क्लिक करके किया जा सकता है।

Merge Down

  इस आप्‍सन के द्वारा 02 लेयर को आपस में मर्ज कर एक लेयर बनाया जाता है। इसके लिए Keyboard Shortcut है :- Ctr+E

Blend modes

  यदि आपके पास एक से ज्‍यादा लेयर है, तो Blend modes आप्‍सन का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें बहुत सारे Blend modes होते हैं, जैसे :- multiply से लेकर Screen तथा Soft light से लेकर Luminosity तक। इसके द्वारा विभिन्‍न इफेक्‍ट क्रियेट किया जा सकता है।

Opacity: 

  इसके द्वारा किसी लेयर की Opacity या Transparency को एडजस्‍ट किया जा सकता है, जो हमें Percentage में दिखाई देता है। किसी लेयर की Lower Opacity एक लेयर को दूसरे लेयर पर ब्‍लेंड करनें में हमारी मदद करता है। यदि हम किसी लेयर की Opacity 0% पर रखतें हैं तो वह लेयर पूरी तरह से छिप जायेगा और बिल्‍कुल दिखाई नहीं देगा,  और Opacity 100% पर रखतें हैं, तो वह लेयर पूरी तरह से दिखाई देगा।

Layer Effect :

 Layer Effect को Layer Style भी कहा जाता है। यह लेयर के नीचे, अपने आई सिम्‍बाल के पास दिखाई देता है। यह fx आईकान के रूप में दिखाई देता है। लेयर पर Effect क्रियेट करने के लिए लेयर पर डबल क्लिक करके या fx आईकान पर क्लिक करके किया जा सकता है। यहां पर बहुत सारे Style उपलब्‍ध है :-Bevel & Emboss से लेकर Drop Shadow तक।

Layer Stacks : 

किसी इमेज में बहुत सारे लेयर का रहना Layer Stacks कहलता है। जब हम कोई नया लेयर एड करतें हैं तो लेयर हमेंशा लेयर स्‍टाक के उपर ही एड होता है। इस लेयर को हम लेयर प्‍लेट में ड्रेग कर reorder कर सकते हैं, जिससे इमेज का appearance चेंज हो जाता है। लेयर को लाक आईकान पर क्लिक करके लाक किया जा सकता है। अब हम इस लाक लेयर मूव नहीं कर सकते।

Layer Mask

लेयर मास्‍क में सालिड ब्‍लेक दिखाई देता है या फिर सालिड व्‍हाईट या तो दोनों मिक्‍स कलर दिखाई देता है। ब्‍लेक भाग लेयर को ट्रांसपरेंट कर देता है तथा व्‍हाईट भाग लेयर को Visible बनाये रखता है।

Empty Pixels

प्राय: Empty लेयर Chequer Board के रूप में दिखाई देता है। यहीं कहीं छोटे अब्‍जेक्‍ट फोटो के कार्नर में दिखाई देता है। इस थंबनेबल पर Ctr के साथ माउस क्लिक कर उस अब्‍जेक्‍ट को सलेक्‍ट किया जा सकता है।

Switch layers on and off :

  लेयर पैलेट में प्रत्‍येक लेयर के बगल में Eye Symbol होता है, जिस पर क्लिक कर लेयर को आन या आफ किया जा सकता है। लेयर को आन करने से वह लेयर देखाई देगा और आफ करने से वह लेयर छुप जायेगा।


Deleting Layers :


  यदि हमारे लिए कोई लेयर आवश्‍यक नहीं है, तो हम उस लेयर को डिलीट कर सकते हैं। किसी लेयर को डिलिट करने के लिए पहले हम लेयर पैलेट में जाकर उस लेयर को चुनते हैं, फिर कि-बोर्ड का डिलिट बटन दबाकर लेयर को डिलिट किया जा सकता है। डिलिट लेयर आईकान पर क्ल्कि करके भी डिलिट किया जा सकता है। Undo (Ctr+Z) करके डिलीट हुए लेयर को वापस लाया जा सकता है। 
Powered by Blogger.