छत्‍तीसगढ़ पर्यटन स्‍थल (Chhattisgarh Tourism Spot)

Chhattisgarh tourism
Chhattisgarh tourism  

छत्‍तीसगढ़ प्रकृति की गोद में बसा हुआ है इस कारण छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। यह राज्‍य देश का हृदय स्‍थल होने के कारण यह अनेक ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक दर्शनीय स्‍थलों से परिपूर्ण है। यहां अनेक धर्म सम्‍प्रदायों की उत्‍पत्ति हुई है एवं उनकी प्रचार स्‍थली है। पर्यटन की दृष्टिकोण से छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के छोटे-बड़े लगभग 105 स्‍थान, पर्यटन स्‍थल के रूप में चिन्‍हांकित किए गए हैं। छत्‍तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उददेश्‍य से 2002 में छत्‍तीसगढ़ पर्यटन मंडल (Chhattisgarh Tourism Board) का गठन किया गया है। छत्‍तीसगढ़ पर्यटन मंडल का उद्देश्‍य है कि राज्‍य को एक अंतर्राष्‍ट्रीयस्‍तर के पर्यटन राज्‍य के रूप में विकसित करना तथा राज्‍य की सांस्‍कृतिक धरोवर को संरक्षितव समृद्धि करना।

पर्यटन स्‍थलों का संक्षिप्‍त विवरणनिम्‍नानुसार है :-

·      बिलासपुर (बिलासपुर)      : कानन पेंडारी, काली मंदिर (प्राकृतिक, धार्मिक)
·      रतनपुर  (बिलासपुर)      : महामाया मंदिर, भैरव मंदिर, किला (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      बेलगहना (बिलासपुर)     : सिद्ध बाबा मंदिर आश्रम, महाकालेश्‍वर मंदिर, कारीआम (धा.प्रा.)
·      खोनमुड़ा (बिलासपुर)      : नर्मदा उद्गम (प्राकृतिक, धार्मिक)
·      लोरमी (मुंगेली)          : महामाया मंदिर (धार्मिक)
·      बेलपान (बिलासपुर)       : शिवमंदिर, विशाल कुंड (नर्मदा उद्गम), सीता कुण्‍ड (प्राकृतिक)
·      मल्‍हार (बिलासपुर)        : पातालेश्‍वर, डिंडनेश्‍वरी मंदिर (एतेहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक)
·      तालागांव (बिलासपुर)      : देवरानी-जेठानी मंदिर, रूद्र शिव प्रतिमा (धार्मिक)
·      लुतराशरीफ (बिलासपुर)    : हजरत बाबा सैयद अली की दरगाह (धार्मिक)
·      कोरबा (कोरबा)           : सुपर थर्मल पॉवर, बाल्‍को (आद्योगिक)
·      पाली (कोरबा)            : प्राचीन शिव मंदिर (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      लाफागढ़ (कोरबा)         : किला, गुफा, महामाया मंदिर (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      केन्‍दई (कोरबा)           : जलप्रपात (प्राकृतिक)
·      तुम्‍मान (कोरबा)          : प्राचीन शिव मंदिर (पुरातत्विक)
·      बांगो (कोरबा)            : बांध दृश्‍य (जलाशय, प्राकृतिक)
·      जांजगिर (जांजगिर चांपा)   : विष्‍णु, शिव मंदिर, बरम बाबा चौरा (पुरातत्विक, ऐतिहासिक)
·      खरौद (जांजगिर चांपा)     : लक्ष्‍मेश्‍वर मंदिर, शबरी मंदिर (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      शिवरीनारायण(जांजगिर चांपा): शिवरीनारायण मंदिर, दूधाधारी मठ (धार्मिक, सांस्‍कृतिक)
·      पीथमपुर (जांजगिर चांपा)  : कलेश्‍वर महादेव मंदिर (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      चाम्‍पा (जांजगिर चांपा)   : समलेश्‍वरी मंदिर, जगन्‍नाथ मंदिर, राजमहल (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      सक्‍ती (जांजगिर चांपा) : दमाउ दरहा, पंचवटी, रावण खोल (ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरा‍तत्विक)
·      चन्‍द्रपुर (जांजगिर चांपा)    : चन्‍द्रहासनी देवी मंदिर (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      रायगढ़ (रायगढ़)         : कबरा पहाड़, टीपा खोल, पहाड़ मंदिर, गौरीशंकर मंदिर (धार्मिक)
·      ख‍रसिया (रायगढ़)      : रामझरना, मछलीघर, बसनाझर शैलाश्रय (आद्योगिक, पुरा‍तत्विक)
·      सारंगढ़ (रायगढ़)          : गिरीविलास महल, तालाब (ऐतिहासिक, प्राकृतिक)
·      धरमजयगढ़ (रायगढ़)      : शिशरिंगा घाट, ओंगना, रेशम केन्‍द्र (प्राकृतिक, धार्मिक)
·      गोमरदा (रायगढ़)         : वन्‍य प्राणी (अभारण्‍य)
·      सिंघनपुर (रायगढ़)        : शैल चित्र एवं गुफाएं (पुरातत्विक)
·      पुजारीपाली (रायगढ़)       : बौद्धकालीन विष्‍णु मंदिर, महाप्रभु, केंवटिन एवं रानी झूला के मंदिर
·      जशपुर नगर (जशपुर)     : लोरोघाट, रानीदरहा प्रपात, दमेरा प्रपात, इंदिरा घाट (प्राकृतिक, ऐतिहासिक)
·      पत्‍थलगांव (जशपुर)        : किलकिला, नंदन झारियां (धार्मिक, प्राकृतिक)
·      कुनकुरी (जशपुर)         : महागिरजाघर, बेने प्रपात (धार्मिक, प्राकृतिक)
·      बगीचा (सन्‍ना) (जशपुर)   : नाशपाती, लीची, आम की बगीचा , रानी की गुफा एवं प्रपात(प्रा.अभा.)
·      बादलखोल (जशपुर)        : वन्‍य प्राणी (अभारण्‍य)
·      अम्बिकापुर (सरगुजा)      : महामाया मंदिर, तकियां (धार्मिक)
·      कुदरगढ़ (जशपुर)         : कुदरगढ़ देवी, किला, कपिलधारा (ऐतिहासिक, प्राकृतिक)
·      रामगढ़ (जशपुर)          : सीताबेंगरा(नाट्यशाला), जोगीमारा गुफा, हाथीपोल, सीताकुंड (ऐ.पुरा.प्रा.)
·      डीपाडीह (बलरापुर)        : प्राचीन मंदिरों का समूह (पुरातत्विक, धार्मिक)
·      मैनपाट (जशपुर)         : हिल स्‍टेशन, बौद्ध मंदिर (प्राकृतिक, धार्मिक)
·      सारासोर (सूरजपुर)        : गंगाधर मंदिर, जलधारा (प्राकृतिक, धार्मिक)
·      देवगढ़ (सरगुजा)         : अर्धनारीश्‍वर शिव मंदिर(धार्मिक)
·      तातापानी (बलरापुर)       : गरम पानी का स्रोत एवं प्रपात (प्राकृतिक)
·      रक्‍सगंडा (सूरजपुर)       : जल प्रपात (प्राकृतिक)
·      सेमरसोत (बलरापुर)         : वन्‍य प्राणी अभारण्‍य (प्राकृतिक)
·      तमोरपिंगला (बलरापुर)     : वन्‍य प्राणी अभारण्‍य (प्राकृतिक)
·      सामरबार (कोरिया)        : कैलाश गुफा (प्राकृतिक)
·      कोटाडोल (कोरिया)        : अशोककालीन मूर्तियां (पुरातत्विक)
·      घाघरा (कोरिया)          : प्रस्‍तरों का मंदिर, सीतामढ़ी (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      हरचौका (कोरिया)         : देवी देवताओं का प्राचीन मंदिर, गुफाएं (धार्मिक,पुरातत्विक)
·      मरेरगढ़ (कोरिया)         : प्राचीन किला, मंदिर, हिल स्‍टेशन (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      चिरमिरी (कोरिया)         : कोयले की खानें (आद्योगिक)
·      अमृतधारा (कोरिया)       : जल प्रपात (प्राकृतिक)
·      रायपुर (रायपुर)          : दूधाधारी मठ, विवेकानंद सरोवर, बोट क्‍लब, संग्रहालय, शदाणी दरबार (ऐ.धा.)
·      राजिम (गरियाबंद)        : राजीव लोचन मंदिर, सोमेश्‍वर महादेव मंदिर, तीन नदियों का संगम (ऐ.धा.)
·      चम्‍पारण (रायपुर)         : महाप्रभु बल्‍लभाचार्य की जन्‍मस्‍थली, चम्‍पाकेश्‍वर महादेव मंदिर (ऐ.धा.)
·      फिंगेश्‍वरगढ़ (गरियाबंद)    : फणिकेश्‍वरनाथ महादेव मंदिर, किला (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      आरंग (रायपुर)           : भाण्‍डलदेव जैन मंदिर, बाघ देवल (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      पलारी (बलौदाबाजार)      : सिद्धेश्‍वर शिव मंदिर (धार्मिक)
·      गिरौधपुरी (बलौदाबाजार)  : गुरू घासीदास का निवास, छाता पहाड़, सुफरा मठ (धार्मिक, ऐतिहासिक)
·      चन्‍दखुरी (रायपुर)         : प्राचीन शिव मंदिर (धार्मिक, पुरातत्विक)
·      बारनवापारा (गरियाबंद)     : वन्‍य प्राणी अभारण्‍य (प्राकृतिक)
·      उदन्‍ती (गरियाबंद)        : वन्‍य प्राणी अभारण्‍य (प्राकृतिक)
·      दामाखेड़ा (बलौदाबाजार)    : कबीर चबूतरा (धार्मिक)
·      सिरपुर (महासमुंद)        : लक्ष्‍मण मंदिर, बौद्ध एवं स्‍वास्तिक विहार (धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      तुरतुरिया (बलौदाबाजार)    : लवकुश की जन्‍मस्‍थली, बौद्ध विहार (धार्मिक, प्राकृतिक)
·      खल्‍लारी (महासमुंद)          : देवालय, खल्‍लारी माता मंदिर, भीमपांव (धार्मिक, ऐतिहासिक)
·      दुर्ग (दुर्ग)                      : बौद्धकालीन भग्‍न मूर्तियां तथा शिलाखंड (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      भिलाई  (दुर्ग)           : लौह स्‍पात कारखाना, मैत्रीबाग (आद्योगिक)
·      पाटन (दुर्ग)             : आग तालाब (तालाबों की नगरी) (प्राकृतिक)
·      देव बलौदा (दुर्ग)         : प्राचीन शिव मंदिर (धार्मिक, पुरातत्विक)
·      धमधा (दुर्ग)             : प्राचीन किला एवं मंदिर, बूढ़ा तालाब (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      नवागढ़ (बेमेतरा)         : प्राचीन खेड़ापति मंदिर (ऐतिहासिक, पुरातत्विक)
·      बालोद (बालोद)          : कपिलेश्‍वर तालाब, प्राचीन मंदिर, सियादेई मंदिर, गंगा मैय्या मंदिर (ऐ.पुरा.)
·      तां‍दुला (बालोद)          : बांध दृश्‍य (जलाशय)
·      नगपुरा (दुर्ग)            : जैन तीर्थ स्‍थल (धार्मिक)
·      धमतरी (धमतरी)         : किला, बिलाई माता का मंदिर, राम मंदिर (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      गंगरेल (धमतरी)         : रविशंकर जलाशय, जलक्रीड़ा (जलाशय)
·      सिहावा (धमतरी)         : कर्णेश्‍वर मंदिर, पवित्र जल कुण्‍ड, सरोवर गुफा, सीतानदी अभारण्‍य (ऐ.धा.)
·      डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)     : बम्‍लेश्‍वरी देवी मंदिर, बुद्ध प्रतिमा (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      खैरागढ़ (राजनांदगांव)      : इंदिरा कला एवं संगीत विश्‍वविद्यालय (ऐतिहासिक, शैक्षणिक)
·      गंडई (राजनांदगांव)        : प्राचीन शिव मंदिर (धार्मिक, ऐतिहासिक)
·      अम्‍बागढ़ (राजनांदगांव)     : अम्‍बादेवी मंदिर (धार्मिक, प्राकृतिक)
·      भोरमदेव (कबीरधाम)      : भोरमदेव मंदिर, मड़वा व छेरकी महल (धार्मिक, ऐतिहासिक)
·      कबीरधाम (कबीरधाम)      : झिरना नर्मदा कुण्‍ड (प्राकृतिक)
·      कांकेर (कांकेर)           : मां सिंहवासिनी मंदिर, गढि़या पहाड़, राजमहल (धा.ऐ.पुरा.)
·      दुधावा (कांकेर)           : जलाशय (जलाशय)
·      जगदलपुर (बस्‍तर)         : दंतेश्‍वरी मंदिर, राजमहल, दलपत सागर, संग्राहलय (ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      कोण्‍डागांव (कोण्‍डागांव)     : शिल्‍पग्राम (सांस्‍कृतिक)
·      बस्‍तर (बस्‍तर)           : शिल्‍पग्राम, संग्रहालय (पुरा‍तत्विक)
·      केशकाल (कोण्‍डागांव)      : घाटी, तेलिनमाता मंदिर (प्राकृतिक)
·      नारायण पाल (कोण्‍डागांव)   : विष्‍णु मंदिर एवं भद्रकाली मंदिर (पुरा‍तत्विक)
·      भोंगापाल (बस्‍तर)         : बौद्ध विहार (पुरा‍तत्विक)
·      चित्रकोट (बस्‍तर)         : जलप्रपात (प्राकृतिक)
·      कांगेर घाटी (बस्‍तर)       : राष्‍ट्रीय उद्यान, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर गुफा (प्राकृतिक)
·      गढ़घनोरा (कोण्‍डागांव)      : प्राचीन शिव, विष्‍णु, नरसिंह मंदिरों का समूह (पुरा.ऐतिहासिक, धार्मिक)
·      माचकोट (बस्‍तर)           : आरक्षित वन (प्राकृतिक)
·      बैलाडीला (दंतेवाड़ा)        : लौह अयस्‍क की खानें (आद्योगिक, प्राकृतिक)
·      भैरमगढ़ (बीजापुर)       : प्राचीन मंदिर के खंडहर, किले एवं तालाब (पुरा.प्राकृतिक,धार्मिक)
·      छोटा डोंगर (नारायणपुर)    : प्राचीन मंदिर के भग्‍नावशेष (पुरा‍तत्विक, धार्मिक)
·      इन्‍द्रावती (बीजापुर)        : राष्‍ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)
·      पामेड़ (बीजापुर)          : वन जीव अभारण्‍य (प्राकृतिक)
·      अबूझमाड़ (नारायणपुर)     : पाषाणयुगीन अवशेष (प्राकृतिक, ऐतिहासिक)
·      बारसूर (दंतेवाड़ा)         : मामा-भांजा मंदिर, पुरातत्‍व संग्रहालय (धार्मिक, पुरा‍तत्विक)  


1 comment:


  1. गर्जिया देवी मंदिर के बारें में आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है। आपको हमारा लेख भी पसंद आएगा गर्जिया देवी मंदिर

    ReplyDelete

Powered by Blogger.