How to use keyboard? (Keyboard का उपयोग कैसे करें?)

How to use keyboard? (Keyboard का उपयोग कैसे करें?)

यदि आपको कम्‍प्‍यूटर पर पत्र लिखना हो या फिर संख्‍यात्‍मक आंकडों का गणना करना हो।  इन सभी कार्यों के लिए कम्‍प्‍यूटर पर आंकड़ा प्रवेश कराने के लिए Keyboard एक मुख्‍य रास्‍ता है। परंतु क्‍या आप जानते हैं कि आप अपने Keyboard का उपयोग करके कम्‍प्‍यूटर को नियंत्रित कर सकते है ?
            यहां पर कुछ सामान्‍य Keyboard निर्देश दिया गया है जिसकी सहायता से आप अपने कार्य को कुशलतापूर्वक कर सकते हैं। इस पोस्‍ट में Keyboard की आधारभूत जानकारी दी गई है।


Basic Layout of Keyboard
Basic Layout of Keyboard

Ø  Typing (Alphanumeric) Keys - 

     इसमें अक्षर (letter) A,BC……..Z, संख्‍या (numeric) 0, 1,2…….9 एवं विशेष प्रकार के सिम्‍बाल (Special Symbol) !,@,#,$..........+ आते हैं। इसका प्रयोग प्राय: टाईपिंग के लिए किया जाता है। यह बटन का समूह एक पारंम्‍परिक टाईपराईटर की तरह होता है। Space Bar- Alphabatic Key के नीचे एक लंबा सा Bar (Button) होता है। इसे Space Bar कहा जाता है। नाम से यह स्‍पट है कि यह Key  अक्षरों एवं लाईनों के बीच में Space Insert  करने के लिए किया जाता है।

Ø  Control Key – 

    इस Keys का उपयोग अकेले या आपस में जुड़कर (combination of two or more keys) कम्‍प्‍यूटर में किसी विशेष कार्य करने के लिए किया जाता है। यह प्रकार से Shortcut Button की भांति कार्य करता है। इसके अंतर्गत आता है- Ctr (control) key, Alt (Alter) key, Shift Key.  Shift Key के साथ किसी Alphabatic key को दबाने से Alphabatic small letter से capital letter में बदल जाता है। इसी प्रकार Shift Key के साथ संख्‍यात्‍मक बटन को दबाने से उस बटन में जो सिम्‍बाल छपा हुआ होता है, वह Type होता है।  

Ø  Enter and Editing Keys –

   इसके अंतर्गत Enter Key, Insert Key, Delete Key, Backspace Key आता है।
o   Enter Key Enter Key का आंकडों को कम्‍प्‍यूटर पर प्रवेश कराने के लिए किया जाता है। इसको Return Key भी कहा जाता है। जब हम संपादित की जा रही डाक्‍यूमेट में Enter Key को प्रेस करते हैं तो कर्सर अगले लाईन के शुरू में चला जाता है।
o   Insert Key-  Insert Key का उपयोग कोई Data Insert जोड़ने के लिए किया जाता है।
o   Delete Key-  Delete Key  का उपयोग प्रविष्‍टी की गई Data को मिटाने के लिए किया जाता है। यह Key Cursor के दायें तरफ से Character एवं Space को मिटाता है।  
o   Backspace Key – Backspace Key  का उपयोग Character एवं Space को Cursor के बायें तरफ से मिटाने के लिए किया जाता है (Key के तीर के निशान की तरफ)।

Ø  Navigation Key -

     इसके अंतर्गत Arrow Keys, Home Key, End Key, Page Up, Page Down Key, Tab Key आदि आते हैं। इस कुंजी का उपयोग किसी डाक्‍यूमेंट एवं वेबपेज पर घूमने के लिए किया जाता है। इसके साथ साथ संपादित किये जा रहे डाक्‍यूमेंट में कर्सर को एक पेज से दूसरे पेज या एक लाईन से दूसरे लाईन पर ले जाने के लिए किया जाता है।
o   Arrow Keys- Arrow Keys द्वारा तीर के निशान की दिशा में कर्सर को Move किया जा सकता है।
o   Home Key Home Key द्वारा cursor को Editing Document के किसी लाईन के शुरू में ले जाने के लिए किया जाता है।
o   End Key-  End Key का उपयोग cursor को किसी लाईन के अंत में ले जाने के लिए किया जाता है।
o   Page Up Key-  Page Up Key का उपयोग डाक्‍यमेंट पेज या वेब पेज को उपर खिसकाने के लिए किया जाता है
o   Page Down Key-   Page Down Key का उपयोग डाक्‍यमेंट पेज या वेब पेज नीचे खिसकाने के लिए किया जाता है।
o   Tab Key –  Tab Key को Tabulation Key भी कहा जाता है। इसके द्वारा कर्सर को एक टेब से दूसरे टेब तक पहुंचाया जाता है या पहले से निर्धारित position तक पहुंचाया जाता है। इस बटन की सहायता से हम Table तैयार कर सकते हैं। Tab Key दबाने से कर्सर Table के एक कालम से दूसरे कालम में jump करता है।

Ø  Numeric Keypad – 

    यह संख्‍यात्‍मक Keys का समूह होता है जो कि एक पारम्‍परिक कै‍लकूलेटर या जोड़ने वाली मशीन की तरह होती है।  इस Keypad का उपयोग किसी संख्‍यात्‍मक सूचना या जानकारी को बहुत ही तीव्र गति से Type करने के लिए उपयोग किया जाता है। Numeric Keypad में 0 से लेकर 9 तक की संख्‍या होते हैं। इसके अलवा इसमें अंकगणित आपरेटर जोड़ना + (addition), घटाना - , गुणा * (multiplication), भाग / (division), तथा दशमलव के चिन्‍ह होता है।

Ø  System And GUI Keys- 

    इसके अंतर्गत  Windows Logo Key, Menu Key, Esc Key, Print Screen Key ,Page Break आता है।
o   Windows Logo Key- इस बटन के द्वारा Windows के Start Menu को Open करने के लिए किया जाता है। तथा यह Key दूसरे Keys के साथ जुड़कर Computer के विशेष कार्य करने के लिए Shortcut Key बनाती हैं।
o   Menu Keyयह Key माउस के Right Button की भांति कार्य करता है। इस बटन को किसी भी Icon या Application  के उपर माउस प्‍वाईटर को रखकर दबाने से उस एप्‍लीकेशन से संबंधित मेन्‍यु खुलता है।
o   Esc Key – Escape Key का उपयोग प्रविष्‍टी गई एन्‍ट्री या निर्देश को रदद करने के लिए किया जाता है। इसको Escape Key कहा जाता है।
o   Print Screen Keyइस Key का उपयोग मानीटर स्‍क्रीन के प्रदर्शन को एक Image File के रूप में Clipboard  पर कापी करने के लिए किया जाता है। इस Key का उपयोग करने के पश्‍चात कोई भी Image Editing Software जैसे कि Paint Brush, Photoshop तथा माईक्रोसाफट आफिस के साफटवेअर जैसे Word, Excel, Power Point में Screen Shot को Paste  किया जा सकता है।

Ø  Function Keys- 

                             Function Keys का उपयोग किसी विशेष कार्य करने के लिए किया जाता है। यह कुंजीयों में F1, F2, F3 से लेकर F12 तक के label  होते हैं। Function Keys का अलग अलग Program के लिए अलग अलग उपयोग होता है।

Ø Lock Keys- 

                                         इसके अंतर्गत Caps lock, Scroll lock, Num lock Keys आते हैं। यह toggles Key की भांति कार्य करता है, अर्थात एक बार Press करने पर यह बटन चालू हो जाता है फिर अगली बार Press करने पर यह बटन बंद हो जाता है। जब यह Keys ON  होता है, तो keyboard  का लाईट Indicate होता है।
o   Caps lock Key इस बटन को एक बार Press करने पर सभी लेटर uppercase में बदल जाता है, फिर अगली बार प्रेस करने पर यह Function बंद हो जाता है।
o   Scroll lock key-  कुछ प्रोगाम में scroll lock  Key दबाने से scroll lock हो जाता है। अर्थात scroll lock  हो जाने से Navigation Key जैसे Arrow Key, Home Key, End Key, Page up, Page Down Key के द्वारा पेज पर घूमना Navigate नहीं किया जा सकता। 
o   Num (numeric) lock Keys-  इस बटन को दबाने से numeric Keys चालू हो जाता है, फिर अगली बार दबाने से numeric Keys कार्य करना बंद कर देता है  फिर numeric Keys में अंकित Navigation Key चालू हो जाता है। 
Powered by Blogger.