Adobe Photoshop के Drawing And Typing Tools

1.       Pen Tool (P) – 

Pen Tool     Pen  Tool के द्वारा Smooth Edge Paths Draw कर सकते हैं।  Paths-  Paths Current लेयर में ड्रा किया गया एक लाईन होती है जिसका उपयोग
layer को सलेक्‍ट करने, Vector Mask तैयार करने या कलर अ‍थवा Fill के द्वारा  Raster Graphics तैयार करने में किया जाता है।

 2.       Freeform Pen (P) – 

     यह टूल्‍स भी Pen Tool के समान होता है। यह टूल्‍स Free Hand Draw करने के लिए उपयोग किया जाता है।

3.       Add Anchor Point -

       Add Anchor Point Tools  के द्वारा Current Paths में Anchor Point Add करने के लिए किया जाता है। Anchor Point Add करने से Paths पर बहुत ज्‍यादा कंट्रोल किया जा सकता है। इससे Paths के Nodes को अपनी आवश्‍यकतानुसार उसकी जगह से खिसकार Paths को चेंज किया जा सकता है।

4.       Delete Anchor Point -

  Delete Anchor Point Tools  के द्वारा Current Paths में Anchor Point को Delete करने के लिए किया जाता है।

5.       Convert Anchor Point - 

     Convert Anchor Point Tools  के द्वारा Corner Point को Smooth Point या Curve में Change  करने के लिए किया जाता है।

6.       Type Tool -  

Horizontal and Vertical Typing Tools
Horizontal and Vertical Typing Tools  
     Type Tool  के द्वारा फोटो के उपर Text Type कर सकते हैं। Image जहां पर Text Type करना होता है वहां पर Type Tool Select करके Click करते हैं। Click करने से Text Dialog  Box प्रदर्शित होता है, इस Text Dialog  Box के द्वारा विभिन्‍न Style के Fonts को चुन सकते हैं। Font का साईज छोटा या बडा कर सकते हैं। दो लाईनों के बीच Distance Change कर सकते हैं। तथा दो पास के Character के बीच Distance Change कर सकते हैं। इसके अंतर्गत निम्‍न टूल्‍स होते हैं

                                 I.            Horizontal Type Tool

                        इसके द्वारा क्षैतिज लाईन में (दायें से बायें की ओर)TextType किया जा सकता है।

                                II.             Vertical Type Tool

                     इसके द्वारा उर्ध्‍वाधर लाईन में (उपर से नीचे की ओर) Text Type किया जा सकता है।

                               III.            Horizontal Type Tool Mask -

                         – इसके द्वारा क्षैतिज लाईन में Text Type कर Mask तैयार किया जा सकता है।

                               IV.            Vertical Type Tool Mask

                        – इसके द्वारा उर्ध्‍वाधर लाईन में Text Type कर Mask तैयार किया जा सकता है।

7.       Path Selection Tool - 

   Path Selection Tool  के द्वारा कोई Shape या आकृति बनाने के लिए आकृति के किसी विशेष भाग या Segment को चुनने के लिए होता है, जिससे Anchor Point , Direction line एवं Direction Point show होता है।

8.       Shape Tool –

       Shape Tool के द्वारा विभिन्‍न प्रकार की आकृति जैसे – Rectangle (आयत), Round Rectangle Shape (गोलाकरआयत), Ellipse (गोलाकार),  Polygon(बहुभुज),  Line तैयार करने में किया जाता है।   Custom Shape के द्वारा Photoshop में मौजूद कई प्रकार के अलग- अलग आकृति Image में Insert करने के लिए किया जाता है। 
Powered by Blogger.